उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित किसान भाइयों से जल संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आगामी 16 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक भूजल सप्ताह मनाया जाएगा, जिसका मुख्य विचार बिंदु ‘जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प’ निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संचयन करना और लोगों को पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना है। किसानों को इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें फसलों की सिंचाई क्यारी बनाकर करने, आवश्यकतानुसार ही पानी का उपयोग करने, बागवानी में ड्रिप विधि और फसलों में स्प्रिंकलर विधि अपनाने की सलाह दी गई। इसके अलावा, वाष्पीकरण से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सुबह के समय बागों में पानी देने, कम पानी वाली फसलें बोने और खेतों की मेड़ों को ऊंचा व मजबूत कर पानी को खेत में ही रिचार्ज होने देने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार ने उपस्थित सभी किसानों और अधिकारियों को जल शपथ दिलाई। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वे सब मिलकर जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाएं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड