सूर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में स्पीच प्रतियोगिता का रोचक मुकाबला
स्पीच-डिबेट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण पर रखे ओजस्वी विचार, ब्लू हाउस ने जीती चैंपियनशिप
ग्रीन हाउस दूसरे, येलो तीसरे और रेड हाउस चौथे स्थान पर; डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने मेधावियों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, तर्कशक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता को नया मंच देने के उद्देश्य से आयोजित स्पीच-डिबेट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने ओजस्वी विचारों से जमकर तालियां बटोरीं। ‘राष्ट्र निर्माण और देश के विकास में युवा शक्ति की भूमिका’ विषय पर कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रभावी ढंग से अपने विचार प्रस्तुत कर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, निदेशिका सविता चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में तर्कपूर्ण विचार रखे। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।
कड़े मुकाबले में ब्लू हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। ग्रीन हाउस दूसरे, येलो हाउस तीसरे और रेड हाउस चौथे स्थान पर रहा। परिणाम की घोषणा के बाद विजेता हाउस के विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें नियमित रूप से मंच उपलब्ध कराना आवश्यक है। विद्यालय में प्रत्येक माह ऐसे आयोजन कराए जाते हैं, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तर्कशक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।
निदेशिका सविता चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने विजेता एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में सहभागिता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन वाइस प्रिंसिपल शरद त्रिपाठी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक अशोक चौबे, शुभी महाविद्यालय के प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय, लॉ कॉलेज के प्राचार्य बृजेश सिंह, सीपी श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी, आरती चौधरी और आशुतोष पाण्डेय सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड