रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सीएम योगी के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कीं

बिकाश श्रीवास्तव

#संतकबीरनगर- CM योगी आदित्यनाथ के आगमन पर मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
CM योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री का आगमन मंगलवार को प्रस्तावित है। इसी क्रम में सोमवार को बस्ती मंडल के मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव एवं डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मंच, सभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले जनमानस की सुविधा को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। भीड़ को नियंत्रित करने, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता आर.के. पांडेय सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी