रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

एक छत के नीचे आधार सेवाएं, UIDAI केंद्र शुरू

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

एक ही छत के नीचे आधार से जुड़ी सभी सुविधाएं, UIDAI आधार सेवा केंद्र शुरू

आधार नामांकन से लेकर अपडेट, बायोमैट्रिक, नाम-पता व जन्मतिथि संशोधन की सुविधा उपलब्ध; प्रतिदिन 300 से अधिक लोगों को सेवा देने की क्षमता
संत कबीर नगर।
जनपदवासियों को आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए अब अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा। नागरिकों की सुविधा के लिए जनपद में UIDAI आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है। केंद्र पर आधार नामांकन एवं अद्यतन से लेकर आधार प्रिंट, बायोमैट्रिक अपडेट तथा नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता आदि में संशोधन सहित आधार से संबंधित विभिन्न सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं।
आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक महेंद्र यादव ने बताया कि UIDAI आधार सेवा केंद्र बड़गो (खटौली), मेंहदावल रोड, जिला अस्पताल के पास, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में संचालित है। यहां सभी आयु वर्ग के नागरिकों को आधार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बच्चों एवं वयस्कों के आधार नामांकन के साथ ही बायोमैट्रिक अपडेट की सुविधा भी केंद्र पर प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आधार में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता आदि में सुधार कराने के साथ आधार प्रिंट से संबंधित कार्य भी यहां कराया जा सकता है। केंद्र का संचालन सप्ताह के सातों दिन किया जा रहा है। केंद्र की प्रतिदिन 300 से अधिक निवासियों को आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता है।
अनुरोध पर लगाए जाएंगे आधार कैंप
केंद्र प्रबंधक ने बताया कि नागरिकों को आधार नामांकन एवं अद्यतन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध प्राप्त होने पर आधार सेवा केंद्र की ओर से कैंप भी आयोजित किए जाते हैं। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आधार संबंधी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
UIDAI आधार सेवा केंद्र के संचालन से जनपदवासियों को आधार से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए एक ही स्थान पर सुविधाएं मिलने से समय और श्रम की बचत होने की उम्मीद है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी