रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

राष्ट्रीय लोक अदालत में 27315 मामलों का निस्तारण, 34 करोड़ रुपये वसूले

Durgesh Mishra

👉 राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 27315 मामलों का हुआ निस्तारण।

👉 21878000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाया गया।
👉 340690/- रूपये अर्थदण्ड न्यायालय द्वारा लगाया गया।
👉 4526304/- रूपये का उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र जारी किया गया।
👉 बैंको द्वारा कुल 648 मामलों का निस्तारण करते हुए 34292153/- रूपये की हुयी ऋण वसूली।
👉 न्यायालयों में कुल 4310 मामलों का निस्तारण किया गया।
👉 समस्त प्रशासनिक विभागों में 22357 मामलों का निस्तारण किया गया।
संत कबीर नगर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा मा0 जनपद न्यायाधीश श्री रणधीर सिंह एवं नोडल आफिसर श्री कृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व में आज दिनांक 12 सितम्बर 2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ।
मा0 जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रणधीर सिंह द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 27315 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा कुल 648 मामलों में कुल 34292153/- रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 4310 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 340690/- रूपये का अर्थदण्ड एवं 21878000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। समस्त प्रशासनिक विभागों में 22357 मामलों का निस्तारण किया गया।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री नासिर अहमद की कोर्ट में कुल 11 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया।
पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण श्री अजय कुमार त्रिपाठी-द्वितीय की कोर्ट में 44 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 21878000/- रूपये का प्रतिकर दिलाया गया।
अपर जिला जज-प्रथम श्री गजेन्द्र की कोर्ट में कुल 512 मामलों का निस्तारण किया गया।
एडीजे पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत श्री कृष्ण कुमार-पंचम की कोर्ट में 07 मामलों का निस्तारण किया गया।
विशेष न्यायाधीश एससी एसटी श्री चन्द्रमोहन श्रीवास्तव की कोर्ट में 01 मामलें का निस्तारण करते हुए 300 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती चेतना त्यागी की कोर्ट में कुल 1504 मामलों का निस्तारण करते हुए 100120/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
सिविल जज सी0डि0 श्री संजय राज पाण्डेय की कोर्ट में कुल 355 मामलों का निस्तारण करते हुए 4526304/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 17330/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
जू0डि0 श्री अशोक कुमार कसौधन की कोर्ट में कुल 798 मामलों का निस्तारण करते हुए 134330/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
ग्राम न्यायालय मेंहदावल में न्यायाधिकारी श्री चन्दन सिंह द्वारा कुल 536 मामलों का निस्तारण करते हुए 10700/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
सिविल जज जू0डि0 एफटीसी श्री अभिनव त्रिपाठी की कोर्ट में कुल 520 मामलों का निस्तारण करते हुए 77910/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
स्थायी लोक अदालत की कोर्ट में 02 मामलें का आपसी सुलह समझौते में माध्यम से निस्तारण कराया गया।
सुश्री अनन्या साह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों के कुल 20 मामले निस्तारित किये गये।
इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 27315 मामलों का निस्तारण कराया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय परिसर में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत स्टाल तथा निःशुल्क चिकित्सा कैम्प लगाया गया।
इस अवसर पर अधिकारीगण, कर्मचारीगण, स्वास्थकर्मी, बैंककर्मी, अधिवक्तागण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी