अज्ञात वाहन की चपेट में चौकीदार की मौत
लखनापार निवासी 45 वर्षीय चौकीदार मुकेश यादव
गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के लखनापार निवासी 45 वर्षीय चौकीदार मुकेश यादव की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मुकेश यादव सहजनवां थाने में चौकीदार के पद पर तैनात थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मुकेश यादव शुक्रवार की रात ड्यूटी के लिए सहजनवां थाने आए थे। शनिवार की सुबह उनका शव गीडा थाना क्षेत्र में स्थित एफसीआई गोदाम के सामने फोरलेन के किनारे पड़ा मिला। सुबह उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गीडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मुकेश यादव के रूप में की।
परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से दुर्घटना के कारणों तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।
गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड