शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के थाना बखिरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त महताब आलम को शीश महल होटल के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मेहदावल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 04 वहवोलिया का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रसूलपुर चौधरी से घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस का डंडा बरामद कर लिया है। इस मामले में थाना बखिरा में मुकदमा अपराध संख्या 283/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(3) में केस दर्ज है।
यह मामला 25 जुलाई 2026 को दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। वादी संतोष (निवासी रसूलपुर चौधरी) ने तहरीर दी थी कि गैस सिलेंडर के लेन-देन की बात को लेकर आरोपी और उसके सहयोगियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें प्राणघातक गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के अभियान, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व वाली टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश यादव और रिक्रूट कॉन्स्टेबल अनिकेत वर्मा शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड