पाली के भक्सा गांव में जर्जर सड़क और टूटी नालियों से ग्रामीण परेशान
पाली के भक्सा गांव में जर्जर सड़क और टूटी नालियों से ग्रामीण परेशान
गोरखपुर। जिले के पाली क्षेत्र स्थित भक्सा गांव में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की कई सड़कें टूट चुकी हैं और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहीं, नालियों के क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों का आवागमन कठिन हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पैदल चलने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और किसानों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। सड़क पर लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से लोगों के पैरों में फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं भी होने लगी हैं।
गंदे पानी के ठहराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई स्थानों पर सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को मजबूरी में दूसरे घरों के रास्ते से होकर आना-जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने इस समस्या के लिए ग्राम प्रधान के प्रति नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए ग्राम सचिव (सेक्रेटरी) से दो बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़क और नालियों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, नियमित सफाई कराई जाए तथा मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड