बरईपार के पास सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप, 33 केवी लाइन बाधित
बरईपार के पास सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप, 33 केवी लाइन बाधित
गोरखपुर। पाली क्षेत्र में सहजनवा-घघसरा मार्ग पर बरईपार के पास सोमवार को सड़क पर एक बड़ा पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ 33 केवी बिजली लाइन पर भी गिर गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क बंद होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
स्थानीय निवासी रामसागर प्रजापति, उमेश, रमेश, राहुल और मनोज ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है तथा मार्ग पर यातायात भी रुक गया है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र पेड़ हटवाकर सड़क और बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड