गुरुजनों के सम्मान में खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में गूंजा शिक्षक दिवस का उल्लास
केक काटकर बच्चों ने शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान, एमडी डॉ. विवेक खन्ना ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को अर्पित किए श्रद्धासुमन
संत कबीर नगर।
शिक्षक और शिष्य के पवित्र रिश्ते को समर्पित शिक्षक दिवस के अवसर पर खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में शनिवार को भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस को लेकर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। बच्चों में शिक्षक दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।
विद्यालय के एमडी डॉ. विवेक खन्ना ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुराधा खन्ना ने भी शिक्षक दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों को जीवन में सही मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक विष्णु यादव ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। एक शिक्षक ही विद्यार्थियों के भीतर ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास का बीजारोपण करता है। उन्होंने कहा कि अच्छे शिक्षक ही उज्ज्वल भविष्य और सशक्त राष्ट्र की नींव तैयार करते हैं। इसलिए समाज में शिक्षक के सम्मान का विशेष महत्व है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों के बीच आत्मीयता एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस को यादगार बनाया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड