द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, लुचुई सहजनवां में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
सहजनवां, 05 सितम्बर 2026। द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, लुचुई सहजनवां में शिक्षक दिवस (आचार्य दिवस) का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जिला मंत्री श्री राकेश कुमार मौर्य जी तथा अध्यक्ष सभासद श्री मनोज जायसवाल जी रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व नगर कार्यवाह माननीय श्री राजेश सोलंकी जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षक दिवस के महत्व, शिक्षकों के समाज निर्माण में योगदान तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। शिक्षक दिवस के अवसर पर माननीय जिला मंत्री श्री राकेश कुमार मौर्य जी द्वारा विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहिनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार मिश्र जी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य/आचार्या बहिनें तथा सभी भैया-बहिन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड