वैदिक धर्म इंटर कॉलेज, डुमरी निवास, गोरखपुर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
गोरखपुर। वैदिक धर्म इंटर कॉलेज, डुमरी निवास में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री इन्द्र देव त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भी सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में स्थापित माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत भारत के महान शिक्षक, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक श्री हृदयेश रावत एवं श्री विकास उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सत्य प्रकाश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक केवल विद्यार्थियों के मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि समाज का दर्पण भी होता है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों में श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, श्री उदय सिंह, श्री शक्ति सिंह राज, श्री सुग्रीव गुप्ता, पूर्व प्रधान लिपिक श्री दुर्गा मिश्रा तथा श्रीमती कुशमावती पाण्डेय ने विद्यालय के पुराने दिनों को याद करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं कर्मचारियों में श्री कौसर नियाज़, अमित कुमार, श्री उमेश विश्वकर्मा, रामभजन, देवेन्द्र गौड़, श्री सुरेन्द्र भारती, आलोक पाठक, श्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड