देवरिया में पथराव मामले में 3 पुलिसकर्मी, लेखपाल-पंचायत सचिव निलंबित
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए विवाद और पुलिस पर पथराव के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जांच में लापरवाही पाए जाने पर डीएम-एसपी ने 3 पुलिसकर्मियों समेत 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, हिंसा में शामिल लोगों की पहचान वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।
यह विवाद लवकनी गांव में ग्राम समाज की खलिहान भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी से जुड़ा है। दलित समाज के लोग पहले से ही चबूतरे का निर्माण करा चुके थे। प्रतिमा गांव पहुंचने की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया और पुलिस ने बिना अनुमति सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने से मना किया था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड