SSP गौरव ग्रोवर की बड़ी कार्रवाई, 32 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले
अयोध्या जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया गया। SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने 32 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती की है। नई तैनाती अयोध्या, कैंट, नगर कोतवाली के अलावा रौनाही, महाराजगंज, गोसाईगंज, बीकापुर, तारुन, हैदरगंज, इनायतनगर, कुमारगंज, खंडासा, रुदौली, बाबा बाजार और पटरंगा क्षेत्र में की गई है।
रोहित कुमार पाण्डेय को फतेहगंज, संदीप कुमार को लक्ष्मणघाट और अभिषेक कुमार को हसन कटरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। किरनपाल को मीरनघाट की जिम्मेदारी मिली है। मनीष तिवारी को सहादतगंज और शुभम सिंह को सदर बाजार चौकी भेजा गया है। पंकज सिंह औद्योगिक क्षेत्र और मनोज कुमार मठ शिवाला चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं।
पूराकलंदर क्षेत्र में जितेन्द्र कुमार को छतिरवा चौकी प्रभारी बनाया गया है। रौनाही में आलोक कुमार सिंह को सतीचौरा, सत्यम अग्रवाल को रामनगर और हिमांशु सिंह को जननापुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
महाराजगंज में कमलेश कुमार को तमसा घाट रुस्तमाबाद और कमल सिंह को अरवत चौकी प्रभारी बनाया गया है। गोसाईगंज में प्रिंस सिंह को अमसिन और अरुण कुमार को दिलासीगंज चौकी की जिम्मेदारी मिली है।
जंग बहादुर को कोछा बाजार, प्रवीण सिंह को गुनौर, विकास कुमार मौर्य को गयासपुर और अंशुल वर्मा को भोपा डुहिया चौकी प्रभारी बनाया गया है। इनायतनगर में राहुल कुमार यादव को आस्तीकन धाम चौकी की जिम्मेदारी मिली है।
कुमारगंज में राजेश कुमार गुप्ता को बीसा का पुरवा तिन्दौली चौकी प्रभारी बनाया गया है। खंडासा में प्रशांत पाण्डेय को खंडासा, गौरव सिंह को अमरगंज और राजेंद्र प्रसाद को अघियारी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
रुदौली में स्तुति गुप्ता को ऐहार और देवेंद्र कुमार त्रिपाठी को दलसराय चौकी प्रभारी बनाया गया है। बाबा बाजार में आकिल हुसैन को हंसराजपुर और विपिन कुमार मौर्य को रैछ चौकी की जिम्मेदारी मिली है।
पटरंगा में सौरभ सिंह को हाईवे प्रथम (गंगरेला) और प्रतिक्षा को दिवाली चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रभात कुमार द्विवेदी को मवई चौराहा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड