पढ़ाई के साथ संस्कार और भक्ति का पाठ, 82 विद्यार्थियों को दिखाई ‘हनुमान अंश’ फिल्म
विद्यार्थियों में संस्कार, आध्यात्मिकता और भक्ति भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुरारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने एक अनूठी पहल की। विद्यालय की को-एजुकेटर टीम एवं प्रॉक्टोरियल बोर्ड टीम में चयनित 82 छात्र-छात्राओं को सहजनवां स्थित हरिओम मल्टीप्लेक्स में नीब करौली बाबा के जीवन एवं आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई गई।
इस दौरान विद्यालय के चयनित छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी फिल्म का आनंद लिया। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को भक्ति, सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजन में हरिओम मल्टीप्लेक्स, सहजनवां के एमडी प्रकाश सर्राफ का विशेष सहयोग रहा। फिल्म समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित किए गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, सेवा भावना और सकारात्मक जीवन मूल्यों का विकास करना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक फिल्म दिखाने की पहल की गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड