ग्राम पंचायत में जलनिकासी की समस्या को लेकर समाजसेवी हरिशंकर यादव ने साथियों संग की नालियों की सफाई
ग्राम पंचायत में विगत कई महीनों से नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण सड़क पर जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है। जल निकासी बाधित होने से ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी समस्या को देखते हुए समाजसेवी हरिशंकर यादव ने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर स्वयं नालियों की साफ-सफाई कराई, जिससे कुछ हद तक पानी की निकासी संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि यह केवल अस्थायी व्यवस्था है। जब तक स्थायी रूप से जल निकासी की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक समस्या का पूर्ण समाधान संभव नहीं है।
हरिशंकर यादव ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर वह विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख सहित संबंधित अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उनका कहना है कि जब तक ग्राम पंचायत में स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक वह ग्रामीणों के साथ मिलकर इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड