सेवार्थ विद्यार्थी की पहल: 300 से अधिक विद्यार्थियों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच
सेवार्थ विद्यार्थी, गोरक्ष प्रांत एवं संगम आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), गोरखपुर के सचिव एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वाई. सिंह, सेवार्थ विद्यार्थी की डॉ. बीना कुशवाहा, गोरक्ष प्रांत के संयोजक आकाश सिंह एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष डॉ. विवेक शाही ने संयुक्त रूप से किया।
सेवार्थ विद्यार्थी द्वारा आयोजित शिविर में 300 से अधिक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों सहित अन्य सदस्यों की नेत्र जांच की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर के सचिव एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वाई. सिंह ने कहा कि सेवार्थ विद्यार्थी द्वारा विद्यार्थियों के बीच इस प्रकार के नेत्र जांच शिविर का आयोजन अत्यंत सराहनीय पहल है। की जांच कराने का आह्वान किया।
सेवार्थ विद्यार्थी, गोरक्ष प्रांत के संयोजक आकाश सिंह ने कहा कि “नर सेवा नारायण सेवा” हमारे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि सेवा कार्यों का ध्येय वाक्य भी है।
इसी भावना और प्रेरणा से हम विद्यार्थियों के बीच सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा का भाव पहुंचाना और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
इस अवसर पर ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संपदा द्विवेदी, गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विभांशु सिंह, अरविंद, अनुराग मिश्रा , विपुल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड