ब्रेकिंग न्यूज…..बस्ती/यूपी
रेस्टोरेंट के बेसमेंट में युवक का श*व मिलने से सनसनी, ह**त्या की आशंका
ब्रेकिंग न्यूज…..बस्ती/यूपी
रेस्टोरेंट के बेसमेंट में युवक का श*व मिलने से सनसनी, ह**त्या की आशंका
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ कस्बे में स्थित एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में रविवार दोपहर 45 वर्षीय युवक का शव नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मृतक की पहचान संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के भोगीपुर गांव निवासी रामस्वरूप उर्फ झक्कड़ी (45) पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है। बताया गया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। परिवार के अनुसार रामस्वरूप का घर पर कम आना-जाना था और वह अधिकतर डेढ़सांड स्थित उसी रेस्टोरेंट में रहता था। रविवार दोपहर करीब एक बजे जब रेस्टोरेंट का बेसमेंट खोला गया तो वहां फर्श पर उनका शव पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि रामस्वरूप के शरीर, विशेषकर सीने और गर्दन पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर और परिस्थितियों को देखते हुए रेस्टोरेंट मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड