शुरू न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़….बस्ती/यूपी
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम व सीओ ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
बस्ती। आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने बुधवार को भदेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड