सीडीओ की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 की पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
समय से छात्रवृत्ति वितरण हेतु सभी शिक्षण संस्थान प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा के बैंक खाते की एनपीसीआई मैपिंग एवं आधार सीडिंग पूर्ण कराने हेतु करें जागरूक।
संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 की पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जनपदीय अनुश्रवण समिति की बैठक जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने छात्रवृत्ति योजनाओं की समय-सारिणी, आवेदन, सत्यापन एवं अग्रसारण की प्रक्रिया से अवगत कराया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मास्टर डाटा, प्रोफाइल लॉक एवं पोर्टल पर आने वाली तकनीकी त्रुटियों के समयबद्ध निस्तारण की जानकारी दी, जबकि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने एनएसपी पोर्टल, पात्रता एवं आयु संबंधी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य विकास अधिकारी ने आधार सीडिंग एवं एनपीसीआई (NPCI) मैपिंग को छात्रवृत्ति भुगतान की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए निर्देश दिया कि सभी शिक्षण संस्थान प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा को अपने बैंक खाते की एनपीसीआई मैपिंग एवं आधार सीडिंग समय से पूर्ण कराने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि केवल बैंक खाते में आधार लिंक होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि एनपीसीआई मैपर पर सक्रिय सीडिंग होना अनिवार्य है, अन्यथा छात्रवृत्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित नहीं हो सकेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि ओटीआर, मास्टर डाटा, प्रोफाइल लॉक, आवेदन सत्यापन एवं एनपीसीआई मैपिंग सहित सभी कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण किए जाएं, ताकि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।
इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड