शुरू न्यूज़
बरसात और तेज हवा में क्षतिग्रस्त हुआ नेवास का आरसी सेंटर, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
गोरखपुर। पाली क्षेत्र की ग्राम सभा नेवास में निर्मित आरसी सेंटर (रूरल कलेक्शन सेंटर) का टीन शेड तेज बारिश और आंधी के दौरान उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच कराने और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाल ही में हुई तेज बारिश और आंधी के दौरान आरसी सेंटर का टीन शेड अपनी जगह से उखड़ गया। इससे भवन को नुकसान पहुंचा और केंद्र की उपयोगिता प्रभावित हो गई। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप हुआ होता, तो सामान्य बारिश और तेज हवा में इस प्रकार का नुकसान नहीं होता।
इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आंधी भी आई थी, जिसके कारण टीन शेड उड़ गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरसी सेंटर के निर्माण में कहीं न कहीं कमी रही होगी, जिसकी वजह से टीन शेड टिक नहीं सका।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आरसी सेंटर की शीघ्र मरम्मत कराकर इसे सुरक्षित और उपयोगी बनाने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड