रेलकर्मी ने हत्याकर फेंकी थी महिला की न्यूड लाश, घटना का पर्दाफाश
गोरखपुर में रेलकर्मी ने 35 साल की महिला से रेप कर हत्या की थी। इसके बाद न्यूड लाश फेंककर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। झंगहा इलाके में 3 सितंबर की सुबह सड़क किनारे खेत में महिला की न्यूड लाश मिली थी। सौ से अधिक पुलिसकर्मी घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगाए गए थे।
सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच गई। सोमवार को पुलिस ने देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर शुक्ल गांव अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। अभय रेलवे में प्वाइस मैन का काम करता है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार शाम ट्रेन के माध्यम से महिला लखनऊ से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। 2 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उससे अभय मिला और बातचीत करते हुए अपने साथ लेकर बाहर चला आया।
टीमों ने रेलवे स्टेशन, प्रमुख मार्गों और घटनास्थल के आसपास लगे 500 से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। अलग-अलग कैमरों की फुटेज जोड़ने पर महिला के साथ अभय की मौजूदगी सामने आई और जांच उसी दिशा में आगे बढ़ी।
पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और आरोपित के बयान का मिलान कर रही है। महिला की पहचान और हत्या के पीछे की पूरी वजह सामने आने के बाद विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड