शक्ति केंद्र नेवास पर उत्सवपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
गोरखपुर। गोरखपुर के पाली क्षेत्र स्थित शक्ति केंद्र नेवास पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, ग्रामीणों और महिलाओं ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह, राहुल सिंह, विजय मिश्रा, शिवचरण प्रसाद, शक्ति केंद्र संयोजक नेवास राजेश त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला, ध्रुवचंद निषाद, देवव्रत त्रिपाठी, उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, प्रधान पति अखिलेश त्रिपाठी, उमाशंकर त्रिपाठी, पंडित प्रेम नारायण त्रिपाठी, मंदिर के पुजारी विजय त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाते हुए आपस में बधाइयां दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है।
शक्ति केंद्र नेवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर संगठन को मजबूत करने, जनसेवा और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं की सहभागिता भी रही। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड