एनएचआई और पुलिस का व्यापारियों को एलिमेटम समेटने लगे सामान
एनएचआई और पुलिस द्वारा सहबाजगंज से लेकर सहजनवा स्थित पेट्रोल पम्प तक सड़क की भूमि पर हुए अवैध कब्जा किए व्यापारियों ठेका खमोचा वालो को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिये सख्त चेतावनी दी गई। प्रशासन का चेतावनी मिलते ही अधिकतर व्यापारी अपना सामान समेटना शुरू कर दिए है।
मिली जानकारी से एनएचआई द्वारा डिवाइडर से 26 मीटर उत्तर तक सिक्स लेन का निर्माण कराना है। जिस भूमि पर सैकड़ों की संख्या में व्यापारी कब्जा कर अपनी रोजीरोटी चला रहे है। अवैध अतिक्रमण होने से सिक्स लेन निर्माण में दिक्कत आ रही थी। बुधवार को एन एच आई के अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल ने व्यापारियों से अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। प्रशासन के सख्त निर्देश को देखते हुए थाने चौराहे से पेट्रोल पम्प तक राजस्व विभाग द्वारा चिन्हित जमीन से व्यापारी अपना सामान समेटते दिखाई दिए। इस दौरान व्यापारियों में रोष भी देखा गया।
इस दौरान थानेदार संजय कुमार मिश्र,उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव,उपनिरीक्षक रितेश तिवारी कानूनगो मोतीलाल, मुन्नीलाल लेखपाल प्रणव और एनएचआई के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद थी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड