95.44 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक खेल मैदान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने किया शिलान्यास
95.44 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक खेल मैदान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने किया शिलान्यास
घघसरा (गोरखपुर)। नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 11 स्थित परशुराम नगर पनिका ईटार में ब्रह्म स्थान के समीप आकांक्षी योजना के अंतर्गत बनने वाले आधुनिक खेल मैदान का भूमि पूजन एवं शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने विधि-विधान के साथ किया। भूमि पूजन का वैदिक अनुष्ठान आचार्य पंडित पद्मनाभ मणि त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न कराया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने बताया कि लगभग 95.44 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह खेल मैदान क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात होगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में लंबे समय से खेल मैदान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इस परियोजना के पूरा होने से बच्चों और युवाओं को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उनकी खेल प्रतिभा को नई पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते हैं। आधुनिक खेल मैदान बनने के बाद उन्हें अपने ही क्षेत्र में अभ्यास करने का अवसर मिलेगा, जिससे खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा और वे जिला, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
प्रभाकर दुबे ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विकास करना ही नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी है। यह खेल मैदान नगर के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा और आने वाले समय में क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नगर पंचायत के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड