*पाली मोड़ पर हादसा: बैक करते समय नहर में गिरी खाली पिकअप, बड़ा हादसा टला*
*
*गोरखपुर/सहजनवा।* जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत डोहरिया कला नहर चौराहा पाली मोड़ पर मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक खाली टाटा मैजिक लोडर पिकअप *UP 53 CT 3351* अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार पिकअप चालक जय किशन पांडे गाड़ी को बैक कर रहे थे, तभी अचानक ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दब गया। गाड़ी तेजी से पीछे गई और सीधे नहर में गिर गई। गनीमत रही कि गाड़ी में कोई माल लोड नहीं था, वह पूरी तरह खाली थी।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और चालक भी पूरी तरह सुरक्षित है।
सूचना पर सहजनवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से पिकअप को नहर से बाहर निकलवाया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड