पाली विकासखंड में पोषण माह अभियान का शुभारंभ
पाली विकासखंड सभागार में
पाली विकासखंड में पोषण माह अभियान का शुभारंभ
पाली विकासखंड सभागार में बुधवार को पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बृजेश यादव ने की। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन गौतम, विभागीय अधिकारी, सुपरवाइजर तथा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
बैठक में बताया गया कि पोषण माह अभियान 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य लाभार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, कुपोषण की रोकथाम और संतुलित पोषण के प्रति जागरूक करें तथा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी ढंग से संचालन करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड