गोरखपुर के पाली क्षेत्र के नेवास में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश ने बखिरा पंप नहर द्वितीय, नलकूप खंड प्रथम गोरखपुर के
गोरखपुर के पाली क्षेत्र के नेवास में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश ने बखिरा पंप नहर द्वितीय, नलकूप खंड प्रथम गोरखपुर के आधुनिकीकरण का काम पूरा कर लिया है। इसका लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल मौजूद रहे।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा देना और उनके खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना है। यह परियोजना 339.23 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई है।
बखिरा पंप नहर के आधुनिकीकरण से आसपास के करीब सात-आठ गांवों के लगभग 768 किसान परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की व्यवस्था काफी अच्छी हो गई है।
अब किसान धान, गेहूं के साथ-साथ रबी की अलग-अलग फसलों, सब्जियों और अन्य कृषि कामों के लिए भी सिंचाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण हुआ है और औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार से रोजगार के नए अवसर भी बने हैं।
कार्यक्रम में बताया गया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और सिंचाई के साथ-साथ ग्रामीण जीवन में भी विकास हुआ है। बेहतर सड़कों और सुविधाओं से गांवों में आना-जाना आसान हो गया है। इससे महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों को भी फायदा मिल रहा है। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाया। इस दौरान कार्यकर्ता और अधिकारी भी शामिल रहे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसकी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में पाली ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद, प्रधान अखिलेश तिवारी, मंडल महामंत्री विजय कुमार मिश्रा, राहुल जी, राजेश तिवारी, दिलीप तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड