शुरू न्यूज़
औरैया जिला की सीमा पर स्थित यमुना पुल पर रामऔतार हॉस्पिटल के डॉक्टर सौरभ बाजपेई ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। डॉक्टर सौरभ बाजपेई औरैया के रामऔतार हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद पर तैनात थे। वे बदन पुर, औरैया के रहने वाले राजकुमार के पुत्र मोहन की मोटरसाइकिल लेकर यमुना पुल पर पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि हरिहर नरेश के निवासी गौरव सिंह द्वारा की गई मारपीट से डॉक्टर बेहद आहत थे। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। पुलिस की इस ढुलमुल कार्रवाई से आहत होकर डॉक्टर ने यमुना नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। इस आत्मघाती कदम को उठाने से पहले डॉक्टर सौरभ बाजपेई ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कई वीडियो भी वायरल किए थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड