शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के जालौन स्थित माधौगढ़ तहसील समाधान दिवस में बच्चों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। अपने हक के लिए आवाज उठाते हुए बच्चे ने अपने माता-पिता की स्थिति और गरीबी का जिक्र किया। यह प्रार्थना पत्र जमीन या संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर सौंपा गया है।
प्रार्थना पत्र देने के दौरान बच्चे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। बच्चे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस कोई काम नहीं करती और सिर्फ टोपी लगाकर चल देती है। तहसील समाधान दिवस में पहुंचे बच्चों ने पुलिस के इस रवैये के खिलाफ अपनी बात रखते हुए जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड