शुरू न्यूज़
जालौन जिले के उरई स्थित कुइयां रोड आश्रम में आयोजित मौन साधना कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रेम, मानव एकता और आत्मचिंतन का संदेश दिया गया। “दान-दक्षिणा नहीं, सिर्फ 15 मिनट का समय चाहिए” के नारों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से प्रतिदिन शाम 6:50 बजे से 7:05 बजे तक 15 मिनट मौन साधना करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में बढ़ती नफरत के समय मौन साधना प्रेम और भाईचारे की नई उम्मीद जगाती है और यह जगत पिता के सत्य प्रेम की अनुभूति का सरल माध्यम है।
कार्यक्रम में गोंडा जनपद से आए बी.बी. लाल श्रीवास्तव ने कहा कि आज धर्म और ईश्वर के नाम पर अंधविश्वास चरम पर है, जबकि ईश्वर को पाने का सबसे सरल मार्ग स्वयं को पहचानना है। वहीं गोंडा की बीना श्रीवास्तव ने कहा कि धर्म के नाम पर हो रही पैसों की खुली लूट के विपरीत मौन साधना में कोई दान-दक्षिणा नहीं लगती। इसमें केवल 15 मिनट देकर अपने ईश्वर से सर्वोच्च कोटि का प्रेम स्थापित किया जा सकता है।
इस मौन साधना कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए साधक शामिल हुए। मौके पर महेंद्र कुमार, संदीप राजपूत, उदित सोनी, फूल सिंह यादव, धर्मेंद्र कुमार, मातादीन यादव, चंद्रपाल, राघवेंद्र और शिव कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड