शुरू न्यूज़
जालौन के सबसे व्यस्त बस स्टैंड पर मंगलवार रात करीब 10 बजे दो भाइयों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक भाई ने दूसरे को पकड़कर सड़क पर पटक दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे पीड़ित की हालत बिगड़ गई और वह उठने की स्थिति में भी नहीं दिख रहा था। इस दौरान आरोपी ने ईंट उठाकर हमला करने का प्रयास भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर एक बड़ी घटना होने से बचा लिया।
करीब आधे घंटे तक बस स्टैंड पर चले इस हंगामे के दौरान यात्रियों, दुकानदारों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई, जिनमें से कई लोग घटना का वीडियो बनाते रहे जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे उसकी त्वरित कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड