शुरू न्यूज़
जालौन नगर के फर्दनवीस मोहल्ला की रहने वाली रेखा पत्नी नायक गद्दी ने किन्नर समाज से जुड़े विवाद में कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली जालौन में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता का कहना है कि वह गाना-बजाना कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका आरोप है कि सुरावली निवासी नेहा उर्फ पंकज का जालौन की गद्दी से कोई संबंध नहीं है, फिर भी वह स्वयं को गद्दी से जुड़ा बताकर जबरन हस्तक्षेप कर रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि नेहा उर्फ पंकज ने उनके पुत्र विजय को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है, जिससे उनका पूरा परिवार डरा हुआ है।
इस विवाद के कारणों का उल्लेख करते हुए पीड़िता ने बताया कि पूर्व में पुलिस ने नेहा उर्फ पंकज को जालौन क्षेत्र में बधाई मांगने से मना किया था, लेकिन इसके बावजूद वह सोरापुर, वीरपुरा और लहरकथा सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार पहुंच रहा है। इस वजह से इलाके में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने, आरोपी नेहा उर्फ पंकज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप दिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड