शुरू न्यूज़
जालौन जनपद के ग्राम सिंगपुरा निवासी इंद्रपाल सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपने पुत्र की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पिता का आरोप है कि अप्रैल 2024 में एक विद्यालय में शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए उनके पुत्र को विद्यालय से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और धमकियां दी गईं। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उनके पुत्र ने 17 जुलाई 2026 को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था।
गंभीर हालत में युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज उरई और फिर कानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई हो सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड