रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

पाली क्षेत्र में सड़क पर दिखा विशाल अजगर, दहशत में ग्रामीण

उपेंद्र राज

जिले के पाली क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे उस समय अफरा-तफरी
गोरखपुर। जिले के पाली क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक विशाल अजगर सड़क पर दिखाई दिया। अचानक सड़क पर अजगर दिखने से राहगीरों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमुना निषाद के घर के पास सड़क पर अजगर देखा गया। उसी समय स्थानीय निवासी शशांक राज अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी नजर सड़क पर पड़े अजगर पर पड़ी, वे घबरा गए और जोर-जोर से शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही मुकेश, जमुना, परशुराम सहित कई ग्रामीण हाथों में टॉर्च लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सावधानीपूर्वक अजगर की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक वह सड़क से निकलकर पास स्थित धान के खेत की ओर चला गया। अंधेरा और खेतों में घनी फसल होने के कारण अजगर का पता नहीं चल सका।
अजगर के खेत की ओर चले जाने के बाद भी ग्रामीण काफी देर तक मौके पर मौजूद रहे और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते रहे। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना रहा। लोगों ने छोटे बच्चों और बुजुर्गों को रात के समय अकेले बाहर न निकलने की हिदायत दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में खेतों और जलभराव वाले क्षेत्रों से अक्सर सांप और अन्य वन्य जीव आबादी की ओर आ जाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए तथा ऐसे वन्य जीवों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अजगर के दिखाई देने से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि यदि दोबारा अजगर या कोई अन्य जंगली जीव दिखाई दे तो उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी