घघसरा में आज निकलेगी भव्य निशान यात्रा, उमड़ेगा आस्था का सैलाब
घघसरा, गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा बाजार में शनिवार 19 सितंबर 2026 को तृतीय वर्ष भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.) की ओर से आयोजित इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजकों के अनुसार निशान यात्रा में नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
निशान यात्रा का शुभारंभ दुर्गा

निशान यात्रा का शुभारंभ दुर्गा मंदिर, पुलिस चौकी रोड घघसरा बाजार से होगा। इसके बाद यात्रा ठर्रापार–रिठुआखोर रोड होते हुए कुसुमहा पहुंचेगी। यहां से यात्रा हनुमान मंदिर के रास्ते आगे बढ़ते हुए श्याम मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ बाबा श्याम के निशान लेकर शामिल होंगे।
आयोजक समिति की ओर से निशान शुल्क 101 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रा को लेकर नगर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की जा रही है। धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजक समिति ने नगर क्षेत्रवासियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशान यात्रा में शामिल होने की अपील की है। समिति की ओर से कहा गया कि “करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम” हैं और बाबा श्याम की कृपा से यह धार्मिक आयोजन लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों के मुताबिक यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और नगर क्षेत्रवासियों के उपस्थित रहने की उम्मीद है। निशान यात्रा के दौरान बाबा श्याम के जयकारों से घघसरा बाजार और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय नजर आने की संभावना है।
आयोजक: करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम
निवेदक: श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.), नगर पंचायत घघसरा बाजार
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड