गोरखपुर में महिला सिपाही का फोन नंबर अश्लील तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज
गोरखपुर में तैनात महिला सिपाही के फेसबुक पर मोबाइल नंबर, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो प्रसारित कर दिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर अनजान नंबरों से लगातार फोन आने लगे। कॉल करने वाले अश्लील बातें करने के साथ व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश और फोटो भेजने लगे।
इससे परेशान होकर महिला सिपाही ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। उसकी तहरीर पर तीन सितंबर को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल की जांच शुरू कर दी है।
बलिया की रहने वाली महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को वह थाने में थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर लगातार अंजान नंबरों से कॉल आने लगीं। कुछ देर बाद अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश और आपत्तिजनक फोटो भेजे जाने लगे। लगातार हो रहे इस मैसेज से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई।
एक कॉलर से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाई गई है। इस प्रोफाइल पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के साथ महिला सिपाही का मोबाइल नंबर भी डाला गया है। इसके बाद से ही उसके पास लगातार फोन और संदेश आने लगे। लगातार हो रहे मानसिक उत्पीड़न से परेशान महिला सिपाही ने थाना प्रभारी को तहरीर दी।
तीन सितंबर को पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से अश्लील सामग्री प्रसारित करने और नंबर वायरल करने के आरोप में बीएनएस व आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड