रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

नशेबाज डंपर चालक ने कार को घसीटा, दो युवकों की जान बची

उपेंद्र राज

नशे में डंपर चालक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटता रहा, दो युवकों की बची जान
गोरखपुर के नौसढ़ तिराहे के पास गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नशे में धुत तेज रफ्तार डंपर चालक ने आगे जा रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डंपर के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बाद भी चालक ने डंपर रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और कार को कई मीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान कार से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं। कार में सवार दोनों युवक अंदर फंसे रहे और उनकी जान पर बन आई।
घटना गीडा थाना क्षेत्र की है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक निवासी नवदीप त्रिपाठी अपने दोस्त संजीव अग्रवाल के साथ कार से गोरखपुर शहर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नौसढ़ तिराहे के पास पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
कार डंपर में फंसी, फिर भी चालक ने बढ़ा दी रफ्तार
हादसे के बाद कार डंपर के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। कार के अंदर दोनों युवक मौजूद थे। आरोप है कि डंपर चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। इससे कार सड़क पर घिसटती चली गई और उसके नीचे से चिंगारियां निकलने लगीं। यह खौफनाक दृश्य देखकर आसपास मौजूद राहगीरों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने शोर मचाते हुए डंपर चालक को रोकने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद डंपर को रुकवाया गया। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं, वरना हादसा और भी गंभीर हो सकता था। आसपास के लोगों की तत्परता से कार में फंसे दोनों युवकों की जान बच गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ा
घटना की सूचना मिलते ही गीडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर डंपर को रुकवाया और चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी चालक की पहचान हरिकेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चालक के मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी। चिकित्सकीय जांच में उसके अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई।
पीड़ित नवदीप त्रिपाठी की तहरीर पर गीडा पुलिस ने हरिकेश यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कुछ सेकंड और डंपर चलता तो जा सकती थी जान
हादसे के बाद दोनों युवक काफी देर तक सहमे रहे। कार डंपर में फंसकर सड़क पर घिसटती रही और यदि आसपास के लोगों ने समय रहते डंपर को नहीं रुकवाया होता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने रात के समय इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही और शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी निगरानी की मांग की है। लोगों का कहना है कि नौसढ़ क्षेत्र में रात के समय यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी