डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित श्रावण मास के कांवरिया मेले का भव्य शुभारंभ
– पवित्र श्रावण मास मे महादेव का जलाभिषेक श्रद्धालुओं की पौराणिक आस्था का है प्रमाण – डा उदय प्रताप चर्तुवेदी
– श्रावण मेले की आयोजन समिति ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से किया भव्य स्वागत
– फीता काटकर और शिवलिंग का जलाभिषेक करके डा चतुर्वेदी ने किया मेले का शुभारंभ
संतकबीरनगर।
ऐतिहासिक और पौराणिक शिव स्थली तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित श्रावण मास के कांवरिया मेले का रविवार को भव्य आगाज हुआ। जिले में सामाजिक सौहार्द्य के प्रतिबिंब, शिक्षा, चिकित्सा और धार्मिक भावना का ध्वजवाहक सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फीता काट कर और भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करके शुभारंभ किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने ब्रह्मशंकर भारती और पिंटू भारती के नेतृत्व में डा चतुर्वेदी के मंदिर परिसर में पहुंचने पर ढोल नगाड़े और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। मेले के उद्घाटन के बाद डा चतुर्वेदी ने आयोजन समिति को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। गोस्वामी समाज के लोगों को दान देने के बाद गरीबों में नगदी भी वितरित किया। डा चतुर्वेदी ने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ की प्राचीन काल से ही पौराणिक मान्यता रही है। ऐसे में पवित्र श्रावण मास में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाले कांवड़ियों की आस्था बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। डा चतुर्वेदी ने मेले में श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्था के साथ ही आयोजन समिति से सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी लिया। उन्होंने जिले के सभी श्रद्धालुओं को श्रावण मेले की शुभकामनाएं भी दिया। आयोजन समिति के जिम्मेदार ब्रह्मशंकर भारती और पिंटू भारती ने मेले के शुभारंभ के लिए सूर्या ग्रुप के चेयरमैन को बधाई देते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति मिले स्नेह, सहयोग और आस्था के लिए उनका आभार प्रकट किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने भी तामेश्वरनाथ की पवित्र भूमि पर पहुंचने पर डा चतुर्वेदी का अभिनंदन किया। श्री यादव ने भी सभी शिव भक्तों को श्रावण मास की बधाई दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड