उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी किसानों को सूचित किया गया कि 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जाना है, जिसका मुख्य विचार बिंदु “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” तय किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को संरक्षित करना और लोगों को पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
इस अभियान के तहत कृषकों को जल संरक्षण के कई व्यावहारिक उपाय बताए गए। किसानों को सलाह दी गई कि वे पेड़-पौधों और फसलों की सिंचाई में जरूरत के हिसाब से ही पानी का प्रयोग करें। फसलों की सिंचाई क्यारी बनाकर करने, बागवानी के लिए ड्रिप विधि और फसलों के लिए स्प्रिंकलर विधि अपनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, वाष्पीकरण से होने वाले पानी के नुकसान को रोकने के लिए बगीचों में सुबह के समय पानी देने, कम पानी की आवश्यकता वाली फसलें उगाने और खेतों की मेड़ों को मजबूत व ऊंचा कर खेत का पानी खेत में ही रिचार्ज होने देने की अपील की गई।
आयोजित किसान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी द्वारा जल संरक्षण के लिए कृषकों से विशेष आह्वान किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित समस्त किसानों और अधिकारियों को जल शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से मिलकर जल आंदोलन को एक जन आंदोलन बनाने की अपील की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड