पुरानी पेंशन बहाली के लिए 25 सितंबर को लखनऊ में अटेवा की महारैली
गोरखपुर से बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी होंगे शामिल
गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच की ओर से आगामी 25 सितंबर को लखनऊ में महारैली आयोजित की जाएगी। महारैली को सफल बनाने के लिए संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गोरखपुर जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विभिन्न विभागों के कार्मिक लखनऊ पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद करेंगे।
महारैली की तैयारियों के क्रम में अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कार्यालयों के साथ ही इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेजों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों और कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें महारैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसे लेकर प्रदेशभर के शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों और शिक्षकों से एकजुट होकर 25 सितंबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने महारैली में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों से संवाद किया और संगठन की आगामी रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मांग को मजबूती से सरकार तक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की एकजुटता जरूरी है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, संतोष पाठक, संगठन मंत्री अर्जुन गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, शिव प्रसाद शर्मा, वरुण कुमार दुबे, अखंड प्रताप मिश्रा, सुनील शर्मा, हिटलर यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस खबर को और उपयोगी बनाने
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड