नगर पंचायत घघसरा हनुमान मंदिर पर प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस सेवा संकल्प अभियान पर दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर सेवा संकल्प अभियान और 25 वर्ष जनसेवा के सम्मान के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ और आरती भी हुई।
जिस दौरान चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 25 वर्षों में जनसेवा को ही अपना संकल्प बनाकर देश को नई दिशा दी है। गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का उनका सपना साकार हो रहा है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण और गरीबों में फल वितरण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी अमित नायक, सुरेन्द्र बर्मा, शिवानंद पाण्डेय,राजेश तिवारी,सुंदरम त्रिपाठी,दिलीप सैनी,गोविंद मिश्रा ,राणा राज,अजय यादव,,राकेश ,विनोद कुमार, विजय प्रताप सिंह,जोखन सिंह ,रामजनक मौर्य ,राकेश बर्मा,आनंद सहित सभासदगण, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड