झुके बिजली के पोल से हादसे का खतरा, कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
शीर्षक: झुके बिजली के पोल से हादसे का खतरा, कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
गोरखपुर। जनपद के प्रथम क्षेत्र स्थित नेवास गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। गांव में प्रद्युम्न यादव के घर के पास लगा बिजली का पोल लंबे समय से झुकी हुई अवस्था में है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार झुका हुआ पोल राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीण श्याम मोहन यादव, नंदलाल, अनीश, रामकरण यादव और हरिराम ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की उदासीनता के कारण लोगों की जान जोखिम में है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पोल को बदला या सीधा नहीं कराया गया तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल झुके हुए बिजली के पोल को बदलवाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि और दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड