क्रैक साइबर क्राइम अभियान का असर, साइबर ठगी की पूरी रकम वापस
दुधारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली बड़ी राहत, ₹36,498 की सम्पूर्ण धनराशि कराई वापस
संतकबीरनगर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम” अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित की ₹36,498 की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को तत्काल राहत दिलाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क/साइबर सेल टीम ने बैंक एवं संबंधित वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर ठगी की रकम को वापस कराने के लिए प्रभावी पैरवी की।
संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा बसडीला निवासी मसऊद रजा पुत्र महबूब रजा ने 1 सितंबर 2026 को साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार उन्होंने एक अज्ञात लिंक पर क्लिक कर क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी दर्ज कर दी थी। इसके बाद उनके खाते से ₹36,498 की धनराशि का अनधिकृत भुगतान हो गया।घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस की पैरवी से वापस मिली पूरी रकम
पुलिस टीम ने संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए लगातार पैरवी की। पुलिस के त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रथम चरण में ही ठगी की पूरी ₹36,498 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित ने उत्तर प्रदेश पुलिस तथा थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क/साइबर सेल टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका ठगी की रकम रिकवर/होल्ड कराने में थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल), कांस्टेबल ऋषिकेश यादव, कांस्टेबल अनुज कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल हर्ष सिंह तथा महिला रिक्रूट कांस्टेबल एकता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की जनहित में अपील
संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑफर या परिचित बनकर धनराशि मांगने वाले व्यक्ति के झांसे में न आएं। बिना सत्यापन के किसी भी लिंक पर क्लिक करने अथवा वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें।
यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड