रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

उर्वरक की उपलब्धता और वितरण की व्यवस्था की जांच, किसानों को दिए गए निर्देश

Durgesh Mishra

डीएम द्वारा जनपद में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था के सुचारू संचालन के दृष्टिगत उर्वरक विक्री केंद्रों/साधन सहकारी समितियों का किया गया औचक निरीक्षण, विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए मार्गदर्शन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने हेतु उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत साधन सहकारी समिति मीरगंज का निरीक्षण किया गया, वहाँ पर पॉस मशीन स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया। मौके पर नौ बोरी यूरिया का अंतर मिला, जिसके कारण इनको नोटिस जारी किया गया। अन्य विवरण अद्यतन मिले, फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही थी।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड सेमरियावां अन्तर्गत साधन सहकारी समिति सेमारियावां केंद्र का निरीक्षण किया गया। वहाँ पर उपस्थित किसान रहमत अली, कलीम अहमद द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि यहाँ पर पर्याप्त मात्रा में खाद निर्धारित मूल्य पर मिल रही है। जाँच में स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कृषि अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा किसान रोहित से भी मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर किस रेट पर खाद मिल रही है, इसकी जानकारी ली गई। कृषक द्वारा उचित मूल्य पर मिलना बताया गया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से अपील किया कि अपनी रकबा के अनुसार ही आवयश्कतानुसार उर्वरक क्रय करें एवं रसीद भी प्राप्त करें।
निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव, ए0आर0 को-ऑपरेटिव आनंद कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी