रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

भाजपा ने पाली में आयोजित की सेवा संकल्प अभियान की बैठक

उपेंद्र राज

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मंडल पाली की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश
पाली/घघसरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकप्रिय प्रधानमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर विधानसभा सहजनवा के मंडल पाली में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों और अभियान को सफल बनाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को कार्यकर्ताओं के बीच विस्तार से रखा गया।
बैठक में मुख्य रूप से सहजनवा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री प्रदीप शुक्ला जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला यह अभियान जनसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुंच मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल पाली के मंडल अध्यक्ष श्री विजय बहादुर सिंह जी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों को आपसी समन्वय के साथ सफल बनाने तथा संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बैठक में युवा ब्लॉक प्रमुख श्री शशि प्रताप सिंह जी, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री रविंद्र तिवारी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शिवचरण प्रसाद जी, मंडल महामंत्री श्री राहुल सिंह जी सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री विजय द्वारा किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने तथा पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी