उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित निःशुल्क “ओ” लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने सूचित किया है कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 10 जुलाई 2026 से बढ़ाकर अब 20 जुलाई 2026 कर दिया गया है।
इस योजना के लिए वे ही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण हैं और जनपद के मूल निवासी होने के साथ-साथ बेरोजगार हैं। पात्रता के अन्य नियमों के तहत आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, वार्षिक आय ₹1,00,000 से कम होनी चाहिए और वे किसी अन्य शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति न ले रहे हों। अभ्यर्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्तांक के आधार पर निदेशालय द्वारा किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट http://www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद इसके प्रिंट आउट के साथ दो पासपोर्ट फोटो, आय, जाति, आधार और अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को स्वप्रमाणित कर उसकी दो प्रतियों में हार्डकॉपी विकास भवन के द्वितीय तल पर स्थित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, संतकबीर नगर के कक्ष संख्या 05 में जमा करना होगा। यह हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 की शाम 5:00 बजे तक है, जिसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड