रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

एडीएम ने सहजनवां तहसील का किया निरीक्षण, अभिलेखों और शिकायतों पर जोर

उपेंद्र राज

सहजनवां तहसील का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की व्यवस्था और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
गोरखपुर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. वैभव शर्मा ने गुरुवार को सहजनवां तहसील का औचक निरीक्षण किया। एडीएम के अचानक तहसील पहुंचने से विभिन्न अनुभागों और पटलों पर तैनात कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने तहसील के कामकाज की स्थिति का जायजा लेते हुए राजस्व कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव और जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने सबसे पहले संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अभिलेखों के रखरखाव, पत्रावलियों और राजस्व वसूली से संबंधित कार्यों की जानकारी कर्मचारियों से ली। इसके बाद उन्होंने आरके कार्यालय, नजारत अनुभाग समेत विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से लंबित मामलों और उनके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
अभिलेख व्यवस्थित रखने के दिए निर्देश
डॉ. वैभव शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी सरकारी अभिलेख और पत्रावलियां सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रखी जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। राजस्व एवं जनसुनवाई से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
एडीएम ने कहा कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
तहसील परिसर की साफ-सफाई भी देखी
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय और परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यालय से आमजन को बेहतर माहौल मिलता है और सरकारी कार्यों के प्रति भी सकारात्मक संदेश जाता है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम नमन मेहता, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार राम सूरज प्रसाद और शुभम बरनवाल मौजूद रहे। इसके अलावा आरके अरुण गुप्ता, नाजिर सत्य प्रकाश दुबे, अजय श्रीवास्तव समेत अन्य राजस्व निरीक्षक, अमीन और तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी