पुलिस मुठभेड़ में गोवंश वध का एक आरोपित घायल, हाथ जोड़कर मांगा माफी
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मैली गांव में बछड़े का वध करने के मामले में वांछित एक आरोपित को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। घायल आरोपित को सीएचसी हैंसर ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। एसपी संदीप कुमार मीना, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ धनघटा अभय नाथ मिश्रा व अन्य पुलिस अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज तथा आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। बताया कि आरोपी महबूब के पास से एक .315 बोर का तमंचा और एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इस मामले में पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई। संतकबीरनगर में एसपी संदीप कुमार मीना ने गोवध की घटना के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में एक उपनिरीक्षक और एक आरक्षी को निलंबित कर दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड