संतकबीरनगर जिले के एबीआरएल इंटर कॉलेज, गिठिनी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली 51 मेधावी छात्राओं को साइकिल, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय में प्रथम और पूरे संतकबीरनगर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा आरुषि चौधरी को ₹5,100 की नकद धनराशि, साइकिल और मेडल प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सलोनी गुप्ता को ₹2,100, साइकिल और मेडल तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाली अनामिका मौर्य को ₹1,100, साइकिल और मेडल प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक भक्त वत्सल जनार्दन प्रसाद ने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान करना विद्यालय की परंपरा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से यह साबित कर दिया है कि सफलता के लिए संसाधनों से अधिक दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है।
प्रधानाचार्य डी.एन. उपाध्याय ने सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता और शिक्षक विश्राम राय, सुरेन्द्र मोहन, हरिश्चन्द्र यादव, परम हंस यादव, हरिकेश कुमार, अजय कुमार, रंजना, दीपा, प्रगति मिश्रा, राम रतन सिंह, संतोष पाण्डेय, विकास चौरसिया, राहुल गुप्ता और ब्रह्मदेव कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके इस प्रदर्शन को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड